LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

पुलिस की सक्रियता से व्यावसायी पुत्र के अपहरण अपहरण की साजिश नाकाम, गिरफ्त में आया पचास हजार का इनामी बदमाश

पुलिस की सक्रियता से व्यावसायी पुत्र के अपहरण अपहरण की साजिश

JAMUI : जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है की एक 50 हजार इनामी अपराधी को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर आज जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और जानकारी देते हुए बताया की जमुई के विभिन्न थानों में दर्ज पांच अलग अलग कांडो में वांछित अभियुक्त विपिन दास को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन दास पर हत्या, डकैती, अपहरण सहित कई मामले दर्ज है। 

उन्होंने आगे बताया कि जमुई पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर बरहट के व्यवसायी के पुत्र की अपहरण की योजना बना रहा है। जिसके बाद जमुई एसपी ने एक टीम का गठन किया जिसमे बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव, लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार एवम गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार सर्वजीत शामिल थे। तीनों थानों के संयुक्त कारवाई में उक्त अभियुक्त को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें पिछले दिनों देवघर के एक युवक राजीव ठाकुर को भी इसी गिरोह द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसी हत्या मामले में जमुई पुलिस ने पूर्व में ही पांच अभियुक्त को चाइनीज पिस्टल, भारी मात्रा में गांजा और लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया था। इसी गिरोह के द्वारा ही खैरा और लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्रों में डकैती की घटना भी कारीत की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह में कुल नौ सदस्य शामिल थे, जिनमे विपिन दास को मिलाकर कुल 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए है और बाकी के तीन अभियुक्त की भी तलाश जमुई पुलिस कर रही है। कुल मिलाकर जमुई पुलिस ने एक बड़े संगठित अपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिनकी संलिप्तता जमुई में हाल में हुए कई कांडो में थी। अंत में एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा है की इस गिरोह के बाकी तीन सदस्य भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

NSIT
Nsmch

न्यूज़ 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट