LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार में बारिश की बेरुखी के कारण अभी दो दिन और आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग ने बताया अब इस दिन से होगी राहत की बरसात

बिहार में बारिश की बेरुखी के कारण अभी दो दिन और आसमान से बरस

पटना- बिहार में गर्मी का ताडंव बदस्तूर जारी है.  शुक्रवार को भी बिहार के अधिकांश इलाकों में दिनभर लू चली. बिहार के पश्चिमी हिस्सों में 15 जून तक भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार  दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की धीमी गति के कारण फिलहाल गर्मी से तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं है.  मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार गर्म हवाएं चलती रहेगी. दो दिन तक अभी गर्मी और झुलसाएगी. दिन कौन कहे रात को भी चैन नहीं है. गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. 

मौसम विभाग ने कहा कि  बिहार के कई हिस्सों में आज सीवियर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है. बिहार में हीटवेव रह सकती है.मौसम विभाग ने शनिवार  को पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है तो सूबे के  8 जिलों में लू को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गोपालगंज, सीवान ,पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, और छपरा में गर्म दिन रहने की संभावना है. पटना, गया, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज मे लोगों को गर्मी आज भी सताएगी.

बिहार में मानसून के आने की संभावित तारीख 16 से 18 जून बताई जा रही है मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम कमजोर स्थिति में है इसलिए अगले सप्ताह में बिहार में इसका असर नहीं दिखेगा. 16 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी . 17 से 18 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून फैल जाएगा

 मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है.अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून के कमजोर रहने की उम्मीद है. एक बार जब यह गति पकड़ लेगा, तो यह पश्चिम बंगाल, झारखंड आदि की ओर बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद यह हिमालय की तराई की ओर बढ़ेगा और महीने के अंत में दिल्ली, हरियाणा तथा पड़ोसी क्षेत्रों में दस्तक देगा।

NSIT
Nsmch

पश्चिमी हवाएं बहुत तेज हैं।.वे नम पूर्वी हवाओं को उत्तर-पश्चिमी राज्यों में प्रवेश नहीं करने दे रही हैं. जब तक हवा की दिशा नहीं बदलती, तब तक यहां मॉनसून की शुरुआत नहीं होगी.उण्मीद है कि 16 से 18 जून के बीच बिहार में मॉनसून पहुंच जाएगा और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी.