LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में पछुआ के प्रभाव से सुबह शाम ठंड तो दोपहर में गर्मी, फिर चढ़ेगा पारा, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

बिहार में पछुआ के प्रभाव से सुबह शाम ठंड तो दोपहर में गर्मी,

पटना-   बिहार में  तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रही है.बिहार में अभी भी थोड़ी ठंड लोगों को सुबह और शाम में महसूस हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 2-3 दिन तक न्यूमतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी तापमान में देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के 13 मार्च यानी आज से  बिहार का अधिकतम तापमान 30°डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. मौसम विभाग ने साल 2024 मार्च से लेकर मई 2024 तक गर्मी के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि देश के ज्यादातर इलाकों में  सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई तक गर्मी के दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.  राज्य में मंगलवार से हवा का रूख बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना सहित 30 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. वहीं 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है जबकि 19 शहरों में न्यनतम पारा चढ़ा है.