LATEST NEWS

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

शराब बेचने के धंधे में हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर की हत्या, फिर शव को जला डाला, दो गिरफ्तार

शराब बेचने के धंधे में हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर की हत

NAWADA : नवादा ने एक युवक की हत्या कर शव को जला देने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मृतक मुकेश कुमार और अभियुक्तों में शराब बेचने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में मुकेश की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया था। गिरफ्तार दोनों युवक ने अपना अपराध स्वीकार किया है। 

एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 9 मई को दनियाँ गांव के समीप एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर उसके शव को पेट्रोल से जला दिया गया था। पुलिस ने आधे जले हुए शव को बरामद किया था। उसके बाद मृतक की मां के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर कौवाकोल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। 

अनुसंधान में पता चला कि मृतक मुकेश कुमार ने उत्पाद पुलिस के द्वारा दनिया गांव में छापेमारी करवा कर अभियुक्त के चचेरे भाई की पत्नी को शराब के साथ पकड़वा दिया था। इसी को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आवेश में आकर अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कौवाकोल थाना क्षेत्र के झरनामा गांव निवासी प्यारे राय का पुत्र सुरेश राय एवं पूरन राय का पुत्र रूपेश राय उर्फ लालू के रूप में किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो व्यक्ति और फरार हैं जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमन सिन्हा

गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस।