LATEST NEWS

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

नहीं रहे फिल्म थ्री इडियट्स के दुबे जी, फिल्म में लाइब्रेरियन की भूमिका में आए थे नजर, 58 साल की उम्र ली आखिरी सांस

नहीं रहे फिल्म थ्री इडियट्स के दुबे जी, फिल्म में लाइब्रेरिय

DESK : बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट में दुबे जी का किरदार निभानेवाले एक्टर अखिल मिश्रा का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। अखिल ने थ्री इडियट्स में लाइब्रेरियन का किरदार निभाया था। जिसके लिखे लेटर पर चमत्कार से बलात्कार वाल  सीन फिल्माया गया था। 

मौत के कारणों को लेकर उलझन

अखिल मिश्रा की मौत कैसे हुई, इसको लेकर को अधिकारिक कारण सामने नहीं आ सका है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि किचन में फिसलकर गिरने से उनकी मौत हुई है। तो कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो बालकनी में काम कर रहे थे और उनकी मौत हाईराइज बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई है।

हैदराबाद में शुटिंग कर रही थी पत्नी

बताया गया कि अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन, हैदराबाद में एक शूट कर रही थीं, जब ये हादसा हुआ। इस खबर को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत घर वापसी की और सदमे में हैं। अभिनेता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति के निधन की खबर सुनकर सुजैन ने कहा, मेरा दिल टूट गया है, मेरा आधा हिस्सा चला गया है।'

थ्री इडियट्स के अलावा इन सीरियल में किया काम

बता दें कि अखिल ने सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि टीवी शोज में भी काम किया है। वो भंवर, उतरन उडान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती, भारत एक खोज, रजानी सहित कई अन्य शोज का हिस्सा रहे थे। वहीं बात फिल्मों की करें तो उनके खाते में डॉन, वेल डन अब्बा, 3 इडियट्स, हजारों ख्वाहिशें ऐसी सहित कई अन्य शामिल हैं।

NSIT
Nsmch