LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

बिहार में प्यार-मोहब्बत का शराबी 'खेल', प्रेमिका ने दिया धोखा तो प्रेमी बना शराब तस्कर, राज उजागर होने पर हैरत में पड़ी पुलिस

बिहार में प्यार-मोहब्बत का शराबी 'खेल', प्रेमिका ने दिया धोख

बक्सर- इश्क में आईएएस-आईपीएस बनने की बात तो आपने सुनी होगी. लेकिन बक्सर में तो प्यार में धोखा खाए आशिक ने वो कर दिया जिसकी कल्पना भी नहीं किया जा सकता.  प्रेमिका से धोखा खाए एक प्रेमी उसकी यादों को भुलाने के लिए शराब पीना शुरु किया.

दिलवर के गम को जुदा करने के लिए शराब पीने की बात तो सुनी जाती है. लेकिन यहां तो शराब पीते पीते प्रेमी दारु का तस्कर हीं बन बैठा. माशूका का गम जुदा करने के लिए शराब पीते पीते वह शराब का धंधेबाज हीं बन गया. खुलासा जब हुआ तो पुलिस भी हैरान हो गई..  

बक्सर में पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले भर में शराब तस्करों को लेकर पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र यमुना चौक के समीप से कुल 36 पीस बीयर के साथ नगर थाना पुलिस के टाइगर मोबाइल ने एक तस्कर को  बीयर के साथ गिरफ्तार किया.

नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि शनिवार को यमुना चौक के समीप नगर थाना पुलिस के टाइगर मोबाइल के जवानों के द्वारा वाहन जांच के दौरान यमुना चौक के समीप एक युवक जवानों को देखकर बाइक मुड़ा कर भागने लगा वहां मौजूद टाइगर मोबाइल के जवान आकाश कुमार व रंजय कुमार के द्वारा युवक को दौड़ा कर पकड़ कर जब तलाशी ली गई तो युवक के पास से एक बैग में तकरीबन 36 पीस बीयर की केन बरामद की गई।युवक की पहचान अविनाश मिश्रा पिता भृगुनाथ मिश्रा पता छोटकी सरिमपुर की गई है।पुलिस के द्वारा बीयर के साथ बाइक व तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. वही उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रतर कार्यवाही की जा रही है.

NSIT
Nsmch

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया की प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद युवक शराब का आदि हो गया जिस वजह से वो शराब पीने के लिए ऐसे काम करता था.

रिपोर्ट- संदीप वर्मा