LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

प्यासी धरती पर गिरेगीं राहत की बूदें, मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी, 10 जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी

प्यासी धरती पर गिरेगीं राहत की बूदें, मौसम विभाग ने बिहार के

पटनाः पिछले दो महीने से 40-45 डिग्री की तपती गर्मी में पसीना बहा रहे पटना के लोगों का इंतजार सोमवार शाम को आखिरकार खत्म हो गया. देर शाम पटना के बड़े हिस्से में तेज बारिश हुई.जिससे तापमान का पारा लुढ़क गया और लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है.

बिहार के अधिकांश जिला के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मानसून के आगमन के बाद बिहार के अधिकतर हिस्सों के तापमान का पारा लुढ़का है. बिहार में पुरवा चलने के कारण नमी युक्त हवा का प्रवाह जारी है, जिस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है.  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.जबकि मंगलवार को राज्य के अधिकतर जिलों के कुछ स्थानों पर गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

बिहार में छह दिन विलंब से मानसून का आगमन हो चुका है. लेकिन राज्य के कई हिस्सों को अब तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है. मौसम विभाग की ओर से अगले तीन-चार दिनों में पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय हो जाने की संभावना है. 25 से लेकर 28 जून तक 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 12 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 10 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.  मौसम विभाग की ओर से चार जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया.