LATEST NEWS

  • Couple and Three Children Found Dead
  • रात में खाया नूडल्स... सुबह परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, दंपती और तीन बच्चों की दर्दनाक

  • मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया लापरवाही का आरोप
  • मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया

  • Patna High Court
  • पटना हाई कोर्ट ने भारत में नकली नोटों के सरगना को दिया बड़ा झटका, पाकिस्तान से नेपाल तक

  • Samrat Choudhary prayed to Goddess Durga
  • सीएम सम्राट चौधरी ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

  • Bihar News : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार की हुई मौत,

हाजीपुर में डीएम ने तीन होटलों को कराया सील, जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल थे यह सभी होटल

हाजीपुर में डीएम ने तीन होटलों को कराया सील, जिस्मफरोशी के ध

HAJIPUR : एक माह पहले जिस्मफरोशी का धंधा चलाने के मामले में नगर थाना के स्टेशन चौक के पास संचालित तीन होटलों में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुषों को आपत्तीजनक हालत में पकड़ा गया था। अब इन तीनों होटलों को डीएम यशपाल मीणा ने सील करा दिया है। शुक्रवार को दंडाधिकारी हाजीपुर सीओ अंजली कुमारी के मौजूदगी में नगर थाना की पुलिस ने तीनों होटलों को सील करने की कार्रवाई की गई।

12 जून को हुई थी छापेमारी

बता दें कि नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास स्थित होटलों में व्यवसाय की आड़ में बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस एवं क्यूआरटी की टीम ने बीते 12 जून को एसके होटल, होटल ड्रीम एवं ब्लू हैवेन होटल में सघन छापेमारी की थी।

नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास स्थित होटलों में व्यवसाय की आड़ में बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस एवं क्यूआरटी की टीम ने बीते 12 जून को एसके होटल, होटल ड्रीम एवं ब्लू हैवेन होटल में सघन छापेमारी की थी।

जिसमें एक होटल का मैनेजर समेत 26 महिला पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार सभी महिला पुरुष समेत होटल के मालिक एवं मैनेजर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।

NSIT
Nsmch

एसपी ने की होटल सील करने की अनुशंसा

वहीं जिले के पुलिस कप्तान तीनों होटलों को सील करने के लिए डीएम को सूचित किया गया था। सूचना के आलोक में डीएम ने होटल को सील करने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में हाजीपुर सीओ अंजली कुमारी को निर्देश दिया था। वरीय अधिकारी के निर्देश पर नगर थाना के एसआई कृष्णदेव खटेत पुलिस टीम के साथ स्टेशन चौक स्थित तीनों होटलों को सील कर दिया।