LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

कोर्ट गेट पर नए एसबीआई एटीएम का जिला जज ने किया उदघाटन, बिना कार्ड के YONO से निकाल सकते हैं पैसे

कोर्ट गेट पर नए एसबीआई  एटीएम का जिला जज ने किया उदघाटन,  बि

JAHANABAD :  सिविल कोर्ट जहानाबाद के परिसर में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा एटीएम का उद्घाटन जिला जज राकेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला जज  ने कहा की सिविल कोर्ट जहानाबाद अब लगभग सभी सुविधाओं से संपन्न है भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से एटीएम लगने के बाद लोगों को पैसे की निकासी में काफी सुविधा होगी उन्हें दूर जाने की जरूरत नही होगी, अक्सर उन्हें पैसों की आवश्यकता होती है और एटीएम की अनुपलब्धता में उन्हें दूर जाना पड़ता था, भारतीय स्टेट बैंक के इस कदम को उन्होंने काफी सराहनीय कदम बताया और भारतीय स्टेट बैंक को धन्यवाद दिया 

साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय गया के डीजीएम जोरा सिंह ने बताया की भारतीय स्टेट बैंक अपने इस स्थापित एटीएम की उपलब्धता को बनाए रखेगा और भविष्य में इस स्थान पर पैसा जमा करने एवं पासबुक छापने की भी मशीन लगाने का जल्द से जल्द प्रयास करेगा भारतीय स्टेट बैंक हमेशा से सेवा में तत्पर रहा है और यह आगे भी रहेगा, जोरा सिंह के इस कदम की पूरे कोर्ट के सभी सदस्यों ने सराहना की,

इस अवसर पर जिला जज  राकेश कुमार सिंह भारतीय स्टेट बैंक आंचलिक कार्यालय गया के डीजिएम जोरा सिंह भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय औरंगाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्णानंद अमिताभ एवं भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिन्हा वकील सहित कई लोग मौजूद रहे।

REPORT BY RITESH KUMAR