LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बिहार में आसमान से बरसेगी आफत! बाढ़-बारिश ने निकाला दम...सैलाब के आगे जिंदगी बेदम, , भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार में आसमान से बरसेगी आफत! बाढ़-बारिश ने निकाला दम...सैल

पटना- बिहार के अलग-अलग जिलों में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है. नदियों का जल स्तर बढ़ने से लोग बाढ़ की आहट से सहमे हुए हैं. मौसम विभाग केअनुसार 8 अगस्त को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. साथ मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना समेत पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

.   मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा मध्य पाकिस्तान से होते हुए मध्य राजस्थान, मध्य यूपी और पूर्वी बिहार से गुजरते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में जा रही है. इसी कारण गुरुवार को पूरे बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा.

 मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मॉनसून सक्रिय रहा, जिस कारण पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज और वैशाली में भारी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ वर्षा के संकेत हैं. दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर पश्चिम एवं उत्तर पूर्व इलाके के जिलों में बिजली चमकने के साथ वज्रपात की अधिक संभावना है. खासकर दक्षिण बिहार के लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

NSIT
Nsmch

वहीं  बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण और मध्य बिहार की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. अचानक आई बाढ़ के कारण नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ और नवगढ़, हिलसा प्रखंड के सोहरापुल के पास धुरी विगहा और गोसाईपुर, करायपरसुराय प्रखंड के मुसाढ़ी व अकबरपुर  में कटाव हो गया है.