LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

धनकुबेर अफसर ! वर्मा जी को छोडिए...'सिंह साहब' तो और भी बड़े खिलाड़ी थे, दोनों हाथ से माल कमाया, 'मंत्री' ने संपत्ति जांच के दिए आदेश...'महिला मंत्री' के चंगुल में ऐसे फंसे की पैरवी कराकर भागना पड़ा

धनकुबेर अफसर ! वर्मा जी को छोडिए...'सिंह साहब' तो और भी बड़े

PATNA: बिहार में धनकुबेर अफसरों की कमी नहीं है. धनकुबेर अफसर किसी एक विभाग के हों ऐसा नहीं, अधिकांश विभाग की यही हालत है. जांच एजेंसियां जहां भी हाथ डाल रहीं, वहीं से धनकुबेर निकल रहा है. 13 अक्टूबर को आर्थिक अपराध इकाई ने एसएफसी के सहायक प्रबंधक सुशील कुमार वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की. पता चला कि वह तो नौकरी के सात सालों में ही अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा है .वर्मा जी 2016 में सरकारी सेवा में आए हैं. महज 7 साल में उन्होंने आय से अधिक 101% संपत्ति अर्जित कर ली. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उनके यहां छापेमारी कर अवैध संपत्ति का खुलासा किया है. वैसे सिर्फ वर्मा जी ही नहीं...बात चली है तो सिंह साहब की भी चर्चा कर लेते हैं. सिंह साहब ने गरीबों के निवाले से अपनी क्षुधा शांत करने की कोई कसर नहीं छोड़ी.  

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं 'सिंह साहब'

सिंह साहब बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. लंबे समय तक गरीबों की क्षुधा की आग शांत करने वाले निगम में कुंडली मार कर बैठे थे. कहा जाता है कि निगम में सिंह साहब की तूती बोलती थी. बड़े पद पर थे लिहाजा चढ़ावा भी उसी हिसाब से आता था. भारी बदनामी हो गई थी. उगाही पर सिर्फ अपना अधिकार जताते थे. लिहाजा मामला फंस गया. मामला ऐसा फंसा कि वहां से हटाने के लिए पैरवी लगानी पड़ी. आखिर ऐसी क्या नौबत आन पड़ी, जो सिंह साहब को यह सब करना पड़ा.

सिंह साहब दोनों हाथ से माल कमाया... विभागीय मंत्री ने संपत्ति जांच को लेकर लिख दिया पत्र

दरअसल, सिंह साहब ने विभाग के ही मंत्री से पंगा ले लिया था. मंत्री के काम में अड़ंगा लगाने लगे या फिर उनकी बातों की अनुसूनी करने लगे. लिहाजा मंत्री जी कि भृकुटी तन गई. सिंह साहब का सारे कारनामों से तो मंत्री जी वाकिफ थे ही. वे जानते थे कि निगम में कुंडली मारकर सिंह साहब क्या कर रहे हैं. बस क्या था...मंत्री जी ने सिंह साहब पर नकेल कसना शुरू किया. विभागीय मंत्री ने सिंह साहब की अकूत संपत्ति जांचने का आदेश कर दिया. बजाप्ता पीत पत्र लिखकर सिंह साहब की संपत्ति जांचने, कितने समय से गरीबों का निवाला से जुड़े निगम में पदस्थापित हैं, निगरानी ब्यूरो से जांच कराने तक को कह दिया.

NSIT
Nsmch

पत्र के बाद तो खलबली मच गई..भागने के जुगाड़ में लग गए

विभागीय मंत्री के पीत पत्र लिखने के बाद तो खलबली मच गई. सिंह साहब बेदाग नहीं बल्कि चेहरे पर दाग ही दाग था, भले ही वो बाहर में दिख नहीं रहा था. लिहाजा भारी टेंशन में पड़ गये. कहा जाता है कि सिंह साहब ने निगम से अपनी क्षुधा शांत करने को खूब मिहनत किया था. दोनों हाथों से कमाई की थी. पटना से लेकर दूसरे प्रदेश यहां तक राष्ट्रीय राजधानी में बेटों-रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति अर्जित की है. लिहाजा सिंह साहब भारी परेशानी में पड़ने लगे. इसके बाद वे डैमेज कंट्रोल में जुट गए. एक तरफ मंत्री जी को शांत करने का जुगाड़ देखने लगे तो दूसरी तरफ निगम से भागने की कोशिश. खैर महीनों बाद सिंह साहब का ट्रांसफऱ हो गया. अब वो माननीयों से जुड़े विभाग में संयुक्त सचिव का काम देख रहे हैं.