LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

मूर्गा की कीमत में 20 रुपए कम करने की मांग, नहीं किया तो दुकानदार को मार दी गोली

मूर्गा की कीमत में 20 रुपए कम करने की मांग, नहीं किया तो दुक

SAHARSA : आज के समय में कब किस बात को लेकर गोली चल जाए, कहा नहीं जा सकता है। सहरसा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक मूर्गा विक्रेता को ग्राहक बनकर आए युवकों ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने कीमत में 20 रुपए की कमी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने दुकानदार के सिर में सटाकर गोली चला दी। हालांकि गोली उसके सिर में न लगकर हाथ में लगी। गोली लगने के बाद मुर्गा दुकानदार भाग कर एक दवा की दुकान में छिप गया. हालांकि इसके बाद दुकानदार को राहत नहीं मिली। मूर्गा खरीदने आए युवकों ने उसे दुकान से खींचकर बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। जब लोगों की भीड़ वहां पहुंचने लगे तो वह दोनों युवक वहां से भाग गए।

घटना जिले के कचहरी चौक की है. जहां शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो युवक मुर्गा खरीदने पहुंचे. दुकानदार मो. जफर आलम  ने मुर्गा की कीमत 160 रुपये किलो बतायी. मोल भाव करने पर उसने 150 की दर पर मुर्गा देने को तैयार हुआ। पर दोनों युवक 130 रुपया से ज्यादा नहीं देने पर अड़ गए. इसी बात को लेकर हुये विवाद में युवक ने पिस्टल कनपटी में सटा कर फायर कर दिया। दुकानदार ने सिर झटकते हुए हाथ ऊपर किया जिस वजह से हाथ में गोली लग गयी।

Diarch GO

घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच स्थानीय लोगों ने जख्मी दुकानदार को सदर अस्पताल पहुंचाया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 बताया जाता है कि जहां पर गोली मारी गयी है वह जगह एसपी कार्यालय से महज कुछ फर्लांग की दूरी पर है. लोगों में दहशत का माहौल है।

NSIT
Nsmch