LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में गौशाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अरवल में गौशाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने

ARWAL : अरवल के सतपूरा गांव में रस्सी से गला दबाकर एक युवक की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए हत्यारों ने गले में गमछा बांधकर गौशाला में लटका दिया। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही मृतक निलेश पासवान के परिजन जानवरों के चारा लेने के लिए गौशाला में पहुंचे तो शव देखकर चीखने चिल्लाने लगे। तभी आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को जमीन पर उतारा। 

परिजनों ने पूर्व में चली आ रही विवाद को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की मदद से फॉरेंसिक जांच करवाई। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही मनोहर शर्मा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों को समझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। 

Diarch GO

इस घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसको लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारी संख्या में गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 2 साल पहले खलिहान को लेकर विवाद उत्पन्न हुई थी। जिसको लेकर अरवल के एससी एसटी थाने में मृतक के माता के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही थी अब तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। 

मृतक के चाचा ने बताया कि रस्सी से पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और इसके बाद उसके शव को लटका दिया गया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक महानंद सिंह परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पूरे बिहार में लगातार अपराध बढ़ती जा रही है। इस सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आए दिन हत्याएं हो रही है और लगातार भ्रष्टाचार से बनी पुल भी गिर रहे हैं। विधायक ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और सजा दिलाई जाए।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट