LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

कानपुर IIT में पीएचडी की छात्रा की हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, कैंपस परिसर में एक माह में आत्महत्या की यह तीसरी घटना

कानपुर IIT में पीएचडी की छात्रा की हॉस्टल के कमरे में फंदे प

KANPUR : देश के बड़ी तकनीकी शिक्षण संस्थान में शामिल आईआईटी कानपुर में एक बार फिर आत्महत्या की घटना सामने आई है। जहां छह दिन पहले एमटेक कर रहे छात्र की सुसाइड की घटना सामने आई थी। वहीं अब यहा पीएचडी कर रही छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला है। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा का नाम प्रियंका जायसवाल बताया गया है।

छात्रा के प‍िता ने हॉस्‍टल मैनेजर को क‍िया था फोन  

झारखंड के दुमका की रहने वाली प्रियंका ने गुरुवार को फांसी लगाई जिसकी इत्तेला के बारे में आईआईटी को भी खुद छात्रा के पिता से पता चला। दरअसल प्रियंका के पिता ने हॉस्टल मैनेजर रितु पाण्डेय को ये इत्तेला दी कि उनकी बेटी सुबह से फोन नहीं उठा रही है। उसके बाद मैनेजर रितु पांडे ने खुद हॉस्टल के कमरे के पास पहुँचे और जब कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। और सामने प्रियंका का शव पंखे से लटक रहा था। देखते ही देखते ये खबर हॉस्टल से होती हुई आईआईटी मैनेजमेंट और फिर इलाके के थाने तक जा पहुँची। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर जा पहुँची। 

20 दिन पहले पीएचडी किया था ज्वाइन

आईआईटी प्रशासन के मुताबिक प्रियंका ने कानपुर आईआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने के लिए 29 दिसंबर 2023 को ज्वाइन किया था। प्रियंका के पिता नरेंद्र जायसवाल झारखंड के दुमका में रहते हैं। जब आईआईटी प्रशासन को छात्रा की खुदकुशी की खबर मिली तो यही मनहूस खबर आईआईटी की ओर से नरेंद्र जायसवाल को दी गई। 

आईआईटी कानपुर का शुमार देश के सबसे आला शिक्षण संस्था के तौर पर किया जाता है । टॉप संस्थानों में शुमार इस संस्थान की जिस एक खबर ने सामने आकर सबको बुरी तरह से चौंकाया है। बीते एक महीने के यहां पर एक महीने के अंदर ही तीन सुसाइड के मामले सामने आए हैं। नया मामला गुरुवार सुबह का है। आईआईटी कानपुर की पीएचडी की छात्रा प्रियंका जायसवाल ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

NSIT
Nsmch

प्रियंका से पहले लगभग एक सप्ताह पहले ही आईआईटी कानपुर (Kanpur Crime) के एक एमटेक स्‍टूडेंट बुधवार को हॉस्टल के कमरे में सुइसाइड कर ली थी। वह एरोस्पेस इंजिनियरिंग से एमटेक कर रहा था। एमटेक छात्र विकास मीणा मूलरूप से मेरठ के कंकरखेड़ा के रहने थे। वह आईआईटी कानपुर से एरोस्पेस इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उनका एमटेक का फाइनल ईयर था। लेकिन तीन बैकलॉग के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था>