LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

जमुई के दाबिल गाँव में डीडीसी और डीपीओ ने नवनिर्मित पुस्तकालय का किया उद्घाटन, किताबें उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

जमुई के दाबिल गाँव में डीडीसी और डीपीओ ने नवनिर्मित पुस्तकाल

JAMUI : जमुई टाउन से सटे दाबिल गांव में शिक्षा का अलख जगाने हेतु पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने बड़ा काम किया है। अब दाबिल पंचायत के बच्चों को पढ़ने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। आज दाबिल गांव में नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन जमुई डीडीसी सुमित कुमार एवम डीपीओ स्थापना मानस मिलिंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 

सर्वप्रथम डीडीसी सुमित कुमार एवं डीपीओ मानस मिलिंद को मुखिया पति योगेंद्र राम ने बुके देकर सम्मानित किया। जिसके बाद डीडीसी ने पंचायत के लोगो को संबोधित करते हुए सरकार के लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर विशेष जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। 

वही शिक्षा विभाग के डीपीओ मानस मिलिंद ने भी ग्रामीणों को शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही पुस्तकालय में कंपटीशन परीक्षा से संबंधित किताबे उपलब्ध कराने की बात कही। वही ग्रामीण भी नवनिर्मित पुस्तकालय भवन को लेकर अति उत्साहित नजर आ रहे थे।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट