LATEST NEWS

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में मिली लाश

साउथ  सिनेमा के मशहूर एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर की बेटी ने

DESK : खबर साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े एक्टरों में शामिल विजय एंटनी से जुड़ी है। जिनकी बेटी मीरा ने आज तड़के अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। । विजय के लिए उनकी 16 साल की बच्ची का यूं अचानक चले जाना किसी भयानक सदमे से कम नहीं है। एक्टर के शुभचिंतक और फैंस उनके साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़े हैं। ट्विटर पर विजय की बेटी की सुसाइड की खबर सामने आते ही प्रशसंकों ने दुख जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर अभी तक ढेरों पोस्ट और ट्वीट किए जा चुके हैं जिनमें लोगों ने विजय से हिम्मत रखने के लिए कहा है। 

बताया गया कि रात के 3 बजे जब विजय अपनी बेटी को देखने उसके कमरे में गए तो उन्होंने उसे फांसी के फंदे पर झूलता पाया। एक पिता होने के नाते उनके हाथ-पांव फूल जाना स्वाभाविक था, विजय स्टाफ की मदद से बेटी को हॉस्पिटल लेकर गए जहां उन्हें डॉक्टरों ने बेटी के गुजर जाने की बात बताई। मीरा अभी 12वीं क्लास में पढ़ रही थी और एक्टर अक्सर इंटरव्यूज में अपनी बेटी का जिक्र किया करते थे।

दक्षिण के बड़े अभिनेताओं में शामिल

मालूम हो कि विजय एंटनी साउथ इंडियन सिनेमा में एक मशहूर नाम हैं। इंडिया पाकिस्तान', 'नांबियार', 'अन्नादुरई', 'कोलाई' और 'सलीम' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने एक साउंड इंजीनियर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। कुछ वक्त बाद उन्होंने म्यूजिक कंपोज करना शुरू किया और इसमें भी कामयाबी पाई। फिल्म नान के जरिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर कभी मुड़कर नहीं देखा। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2006 में विजय ने फातिमा से शादी कर ली थी।