LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में सुबह सुबह अपराधियों का तांडव, युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद में सुबह सुबह अपराधियों का तांडव, युवक की गोली मार

जहानाबाद - जिले में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बदमाशों ने अहले सुबह एक युवक को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। घटना शहर से सटे मदारपुर का है जहां  एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन संपत्ति विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं।

 मृतक का नाम चंद्रदीप है जिसकी शादी नहीं हुई थी, अपने भाई के बेटा के साथ रहता था। गोली लगने पर परिजन आनन फानन में पहुंचे लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. 

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट-रितेश कुमार