10 लाख फिरौती के लिए अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को किया अपहरण, इलाके में दहशत

10 लाख फिरौती के लिए अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों

JAMUI : जमुई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के झाझा-जिनहरा मुख्य मार्ग स्थित लडुंबा चौक के समीप का है। जहां गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को अपहरण कर लिया है। साथ ही अपराधियों ने अपह्रत लोगो के परिजनों को फोन कर 10 लाख की फिरौती का भी मांग किया है। अपह्रत लोगों में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्रा निवासी सुखदेव साह के पुत्र सतनदेव साह व उसके पौत्र सुजीत कुमार तथा नाती विकास कुमार के रुप में की गई है। 

बताया जाता है कि सतनदेव साह मोहनपुर पंचायत में वार्ड सदस्य भी है और वह झाझा-जिनहरा मुख्य मार्ग स्थित लडुंबा चौक के पास राशन का दुकान चलाते है। वहीं गुरुवार की देर रात जब सतनदेव साह अपना दुकान बंद कर पौत्र सुजीत कुमार व नाती विकास कुमार के साथ बाइक से अपना घर वापस कर्रा जा रहे थे। तभी लडूंबा चौक से आगे बढ़ाने के बाद कुछ दूर पर नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले बाइक रुकवाया जिसके बाद बाइक समेत तीनों को अपहरण कर लिया। 

Diarch GO

वहीं घटना के कुछ देर बाद अपराधियों ने अपहृत के परिजनों को फोन कर 10 लाख रुपए फिरौती का मांग किया है। साथ ही फिरौती का रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने का भी धमकी दिया है। इधर एक ही परिवार के तीन लोगों की अपहरण की बात इलाके में आग की तरह फैल गई है। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह से एक सप्ताह के अंदर चार लोगों की अपहरण से इलाके में दहशत का माहौल है। साथ ही परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है। 

सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र तेतरिया गांव से एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। इधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को फिरौती के लिए अपहरण कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch