LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

घर में घुसकर अपराधियों का तांडव, सोई लड़की को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

घर में घुसकर अपराधियों का तांडव, सोई लड़की को बदमाशों ने मार

सीतामढ़ी -बिहार के सीतामढ़ी में  घर में सो रही युवती को  अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है. घायल का पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के रधाउर वार्ड न 08 निवासी अरविंद तिवारी के 18 वर्षीय पुत्री रिमझिम कुमारी के रूप में की गई है. मामले को लेकर जख्मी ने बताया की वह जब अपने घर में सो रही थी तब दो की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय मुखिया के बारे में पूछा. उसके जानकारी नहीं देने पर  पहले जमीन पर गोली मारी फिर जाकर लड़की के पेट में गोली मार दिया.

जिससे लड़की जख्मी हो गई. जख्मी लड़की से इलाज के दौरान पूछने पर उसने बताया की उसकी बातचीत मुखिया से होती है जिसको लेकर इस तरह की घटना हुई है. वहीं दूसरी तरफ मुखिया ने बताया की जख्मी लड़की से बातचीत होती है जिसको लेकर अपराधी उससे मेरे बारे मे पूछने गया नहीं बताने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया.

 सूचना पर पहुंचे स्थानीय मुखिया एवं उनके सहयोगी के मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई .पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया  जिसका इलाज जारी है. मामले में सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की घर में सोई लड़की को अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मारा गया है जिसकों लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट - अविनाश कुमार