LATEST NEWS

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

राजनीति के पिच से क्रिकटरों ने बनाई दूरी गौतम गंभीर ने बाद युवराज सिंह ने भी किया चुनाव लड़ने से इनकार

राजनीति के पिच से क्रिकटरों ने बनाई दूरी गौतम गंभीर ने बाद य

NEW DELHI :  अपने गुस्सैल मिजाज के लिए चर्चित रहनेवाले क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर ने आनेवाले लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली है। उन्होंने भाजपा आलाकमान से कहा है कि राजनीति की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए, ताकि वह क्रिकेट से जुड़े काम पर अधिक ध्यान दे सकें। वहीं दूसरी तरफ 2011 विश्व कप के दूसरे हीरो रहे युवराज सिंह ने राजनीति में इंट्री से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी की उन्हें गुरुदासपुर से सन्नी देओल की जगह भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। लेकिन, अब खुद युवराज ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

नरेंद्र मोदी और शाह का गंभीर ने किया धन्यवाद

2019 में क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पूर्वी नई दिल्ली से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। पहली बार में ही उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली को करीब तीन लाख 91 हजार मतों से हराया था. गंभीर को उस चुनाव में सात लाख के करीब वोट मिले थे. उस जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि गंभीर राजनीति की पिच पर भी लंबी पारी खेलने वाले हैं। इस दौरान वह लगातार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं पर हमला करते रहे। लेकिन, आज सुबह अचानक उन्होंने यह कह कर सभी को हैरान कर दिया कि वह राजनीति से दूर होना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने राजनीति में मौका देने के लिए नरेंद्र मोदी  और अमित शाह को धन्यवाद भी किया। 

बता दें कि आनेवाले आईपीएल सीजन में गौतम गंभीर कोलकात्ता नाइट राइडर्स के मेंटोर की भूमिका में नजर आएंगे। गंभीर ने भी अपनी पुरानी टीम को चैंपियन बनाने पर फोकस करने की बात कही है।

युवराज सिंह ने भी किया इनकार

वहीं पंजाब में क्रिकेटर युवराज सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल के जरिये स्‍पष्‍ट किया कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है और वो अपनी फाउंडेशन यू वी केन के जरिये सामाजिक कल्‍याण का काम जारी रखेंगे।

NSIT
Nsmch

वराज सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। युवराज सिंह को 2007 टी20 वर्ल्‍ड कप और 2011 वर्ल्‍ड कप का हीरो माना जाता है। 2007 टी20 वर्ल्‍ड कप में स्‍टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्‍के शायद ही कोई फैन भूल सकेगा। वहीं, 2011 वर्ल्‍ड कप में युवराज सिंह प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

युवराज सिंह ने कैंसर से लड़ाई की और फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। इस तरह वो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने।