LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

आईसीसी के टॉप-10 रैकिंग में रहे बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज के खिलाफ बम ब्लास्ट और हत्या का मामला दर्ज

आईसीसी के टॉप-10 रैकिंग में रहे बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज

DESK : बांग्लादेश में एक महीने पहले हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अभी भी स्थिति पूरी तरह से संभली नहीं है। यहां हुए आंदोलन में कई बड़े सेलिब्रेटी के नाम सामने आए हैं। कुछ दिन पहले बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शकीब अल हसन का नाम आंदोलन में हत्या के मामले में सामने आया था। अब बांग्लादेश के एक और स्टार क्रिकेटर के खिलाफ हत्या और बम ब्लास्ट का केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और एक समय में आईसीसी के टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल रहे मशरफे मुर्तजा के खिलाफ छात्रों के जुलूस में फायरिंग, बम विस्फोट और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में अवामी लीग केंद्रीय समिति युवा और खेल सचिव पूर्व कप्तान को दर्ज मामले में मशरफे मुर्तजा को नंबर 1 आरोपी बताया गया है। वह संसद के सचेतक भी थे. उस मामले में उनके पिता गोलम मुर्तजाराव का नाम है. 

शकीब अल हसन पर हत्या का केस दर्ज

शाकिब अल हसन के खिलाफ एक महीने पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था. ढाका के अदाबार पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में शाकिब के साथ बांग्लादेश के मशहूर अभिनेता फिरदौस अहमद का भी नाम है. इस बार भी मामला शाकिब के पूर्व साथी के नाम है। इस मामले में मुर्तजा और उनके पिता के अलावा 88 अन्य लोगों को नामित किया गया है।

NSIT
Nsmch

मालूम हो कि आरक्षण आंदोलन के दौरान नरैल में छात्रों के जुलूस पर गोलीबारी और बम विस्फोट किये गये थे जुलूस में शामिल लोगों की पिटाई भी की गयी. आरोप है कि मुर्तजा और उसके पिता समेत कई लोगों ने जुलूस पर हथियारों से हमला कर दिया पूर्व बांग्लादेशी स्टार उस सीट से संसद गए थे।