LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

Court News: पटना कैट के वकीलों ने दूसरे दिन भी कोर्ट कार्यवाही का किया विरोध, इन मांगों को लेकर हो रहा बहिष्कार

Court News: पटना कैट के वकीलों ने दूसरे दिन भी कोर्ट कार्यवा

Court News: पटना कैट(सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल)  के वकीलों ने अपनी मांगे पूरा होने तक अपने को कोर्ट( पटना कैट) की कार्यवाही से आज दूसरे दिन भी अलग रखा। ये कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगी,जब तक वकीलों की जायज माँगे नहीं पूरी की जाएंगी। वकीलों ने यह निर्णय कैट बार एसोसिएशन द्वारा विगत 9 सितंबर को पारित संकल्प के आलोक में लिया है। उनकी मांगें पूरी होने के बाद ही वे अदालती कामकाज में पुनः शामिल होंगे।

एसोसिएशन ने नई दिल्ली स्थित कैट के चेयरमैन  से ज्यूडिसियल मेंबर को नियुक्त करने का आग्रह किया था, ताकि कैट के पटना पीठ (बेंच) में फिजिकल कोर्ट शुरू हो सके।किंतु अभी तक इस संबंध में कोई आदेश /व्यवस्था नहीं दिया गया है।  रांची में अस्थाई तौर पर काम करने वाले सर्किट बेंच में फिजिकल कोर्ट का गठन कर दिया गया है। आगे, एसोसिएशन ने रांची में अस्थाई तौर पर सर्किट कोर्ट चलाये जाने के दौरान पटना में भी कोर्ट चलाये जाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। 

 कल इस बात की जानकारी कैट बार एसोसिएशन, पटना के चेयरमैन एम पी दीक्षित दी थी।उन्होंने स्पष्ट किया था कि जब तक उनकी चिरलंबित माँगे पूरी नही हो जाती, तबतक वकील पटना कैट की कार्यवाही अपने को अलग रखेंगे।


NSIT
Nsmch