LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

ट्रांसफॉर्मरों को गर्मी में ब्लास्ट से बचाने के लिए दी जा रही है कूलर की ठंडी हवा, यूपी के इस शहर में बिजली विभाग ने की व्यवस्था

ट्रांसफॉर्मरों को गर्मी में ब्लास्ट से बचाने के लिए दी जा रह

PRAYAGRAJ : देश के कई राज्यों तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यूपी भी इससे अछूता नहीं है। यहां हीट वेब ने जहां आम जनजीवन को तो प्रभावित किया ही है। साथ ही बिजली पर भी लोड बढ़ गया है। पहले से ओवरलोड ट्रांसफार्मर गर्मी और तेज धूप की गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और उनके ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसी स्थिती में ट्रांसफॉर्मरों के ब्लास्ट होने का खतरा बढ़  गया है। इस समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर की व्यवस्था की है। 

प्रयागराज  के कल्याणी देवी उपकेंद्र में एसडीओ आरके पाल के निर्देश पर भीषण गर्मी को को देखते हुए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कूलर लगवाए हैं। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को तापमान जहां 48 डिग्री से ज्यादा था वहीं बुधवार को पारा इसके आसपास ही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।

Diarch GO

गर्मी से बचने के लिए लोग बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है वैसे वैसे बिजली की खपत भी बढ़ रही है। घरों में दिन भर कूलर, पंखा और एसी चलने के कारण ट्रांफार्मरों पर क्षमता से ज्यादा भार पड़ रहा है। गर्मी के कारण इंसान ही नहीं ट्रांसफार्मर भी हाफ रहे हैं। 

जिससे बचने के लिए प्रयागराज शहर स्थित कल्याणी देवी  पावर हाउस में 10 एमबीए लगे ट्रांसफार्मर को कूलर के माध्यम से ठंडा किया जा रहा है। इसके साथ ही जल निगम से पानी के टैंकर भी मंगाए गए हैं। ट्रांसफ़ॉर्मर को ओवरहीट से बचाने के लिए अर्थिंग में पानी डाला जा रहा है। शहर के 200 से अधिक ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के संकट से जूझ रहे हैं।

NSIT
Nsmch