LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित,समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में करेंगे चुनावी रैली,लालू के साथ करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी जनसभा को करेंगे स

पटना-बिहार में तीन चरण का मतदान हो चुका है और चौथे, पांचवे  चरण का चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है.  इंडी गठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शनिवार यानी आज  बिहार में दो चुनावी रैलियां समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर  में हो रही है लेकिन राज्य में इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा चेहरा और सबसे सक्रिय नेता तेजस्वी यादव खड़गे की किसी सभा में मंच पर नहीं होंगे. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को चौथे चरण में होनेवाले समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र और पांचवें चरण के मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 12 बजे समस्तीपुर में और दो बजे मुजफ्फरपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. चौथे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार को थम जायेगा. 

Diarch GO

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकट के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. संघर्ष नीतीश के ही दूसरे प्रिय मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी से है. आइपीएस अधिकारी रहे किशोर कुणाल की बहू शांभवी राजग में लोजपा के टिकट पर दांव आजमा रहीं. 

इसके पहले मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ पटना में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहेंगे.

NSIT
Nsmch