LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर की तलाशी, कांग्रेस नेता भड़के, वीडियो वायरल, क्यों किया गया सर्च जान लीजिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर की तलाशी,

समस्तीपुर -लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान सज गया है. तीन चरण के मतदान हो चुके हैं. रथी-महारथी अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. इसी बीच चुनाव आयोग भी निष्पक्ष चुनाव के लिए कमर कसे हुए है. इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर की शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में तलाशी ली गई. हालांकि, उनके हेलिकॉप्टर से कुछ भी संदिग्ध नहीं पयाा गया लेकिन इससे सियासी संग्राम मचा हुआ है. 

तलाशी का वीडियो वायरल

समस्तीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आए खड़गे जैसे ही जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान में उतरे, उनके हेलिकॉप्टर की पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली. अंचलाधिकारी और मुफ्फसिल थाने की महिला थानेदार के नेतृत्व में की गयी इस तलाशी के दौरान कुछ भी भी नहीं मिला. लेकिन खड़गे के हेलिकॉप्टर की तलाशी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति

तलाशी लेकर स्थानीय नेताओं ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई को अनुचित बताया.  सभा संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है. कांग्रेस ने देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाकर रखा, तभी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाए. अब यही इनके निशाने पर है.

हेलिकॉप्टर की तलाशी

समस्तीपुर में हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैंड करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे मंच पर चले गए. सभा शुरू हो गई कि तभी क्षेत्र की सीओ सलोनी कर्ण हेलीपैड पर पहुंची.  इसके बाद प्रशासन की टीम ने हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई.

NSIT
Nsmch

सभी नेताओं के हेलीकॉप्टर जांचे गए

इस मामले पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सबसे पहली बात कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार यह कार्रवाई की गई. दूसरी बात समस्तीपुर में जो भी आया उसकी तलाशी ली गई. सभी नेताओं के हेलिकॉप्टर की भी तलाशी ली गई. इसकी सभी रिपोर्ट आयोग को भेजी गई है. इससे पहले लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के हेलिकॉप्टर की भी तलाशी ली जा चुकी है. यह चुनाव आयोग के दिसा निर्देश के अनुसार किया गया है.