LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में भीषण गर्मी के बाद ठंडी हवा, तेज आंधी के साथ पड़ेंगी बौछारें... सूबे के इन जिलों में पलटी मारेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

बिहार में भीषण गर्मी के बाद ठंडी हवा,  तेज आंधी के साथ पड़ें

पटना:  बिहार  में गुरुवार को को सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना हैं.बारिश के कारण से दिन के तापमान का पारा भी नीचे गिरेगा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सूबे में सभी जिलो का उच्चतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. दो दिनो में औसतन आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान के पारा में गिरावट दर्ज की गयी है. 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक दो दिन में वह और तेज हो सकता है. इसका असर बिहार पर पड़ने की संभावना है. पूरे बिहार के आसपास कम दबाव का केंद्र बने रहने से बिहार के कई जिलों में बारिश हुई भी है. 

 अप्रैल-मई में लू का भीषण प्रकोप लोगों ने झेला है. प्यासी धरती को पानी देने के लिए लोग भगवान इंद्र से प्रार्थना कर रहे हैं. बिहार में पड़ रही गर्मी की वजह से लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून बिहार में जल्दी दस्तक देने वाला है और इसके 15 जून तक यहां पहुंचने की संभावना है. वहीं बंगाल की खाड़ी में बनते दबाव की वजह से  बिहार में बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने राहत देने वाली सूचना देते हुए बताया है कि 23 मई को सूबे के सभी जिलों में में बारिश की संभावनाएं हैं. पटना के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को  तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया. वहीं पूर्वा हवा के झोंके लोगों को गर्मी से राहत दिलाते रहे.उच्चतम तापमान 35 डिग्री से. रहा. गुरुवार की सुबह भी पूर्वा हवा लोगों को राहत दे रही है.

मौसम विभाग ने 23 मई के लिए बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  पटना, जहांनाबाद, नवादा, शेखपुरा, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, अरवल, मोतिहारी, बेतिया, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, मधेपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया के लिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

NSIT
Nsmch

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र और दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की ओर होने के कारण 23 मई को पटना समेत जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार है. मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी और  लू से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी. फिर मॉनसून सक्रिय होने से लोगों को गर्मी की प्रचंडता से निजात मिल सकता है.