LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

ठंड ने दिखाना शुरू किया सितम, कश्मीर में भारी बर्फबारी, ठंड और सिहरन ने बढ़ाई दिक्कत, बिहार में ठंड इस दिन से और बढ़ेगी..

ठंड ने दिखाना शुरू किया सितम, कश्मीर में भारी बर्फबारी, ठंड

DESK : दिसंबर के महीने में ठंड ने पूरे देश में अपनी दस्तक दे दी है. जम्मू-कश्मीर में जब से भारी बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है, उसका असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. इसके कारण पटना में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं, राजस्थान के माउंट आबू में तो तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है और कुछ जगहों पर बारिश के आसान भी जता दिए गए हैं.यानी कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत नहीं बल्कि ये प्रकोप और ज्यादा बढ़ने वाला है.

बीते कई दिन से पटना में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को अधिकतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया, जो अभी के समय में सामान्य माना जाता है. रविवार को अधिकतम तापमान 24.7 दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था. महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. अगले तीन दिन इसी तरह ठंड रहने का अनुमान है.

ठंड ने दिखाना शुरू किया सितम, कश्मीर में भारी बर्फबारी, दिल्ली में बारिश के आसार और माउंट आबू में शून्य से नीचे गया पारा

बिहार में मौसमका पारा पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के कारण अगले तीन दिनों तक दो से चार डिग्री तक गिर सकता है. सूबे के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी उत्तर-पूर्व भाग में एक दो जगहों पर कोहरा घना रहेगा और सभी स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा.न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के बाद में लोगों को अधिक ठंड महसूस होगी. सुबह-शाम के तापमान में भारी गिरावट होने के साथ धुंध और कोहरे छाए हैं. पटना मौसम विभाग के अनुसार दिन का मौसम साफ रहेगा और कनकनी भी बढ़ती जाएगी.

NSIT
Nsmch


सुबह में कोहरा, दिन में हल्की धूप रहने के दौरान लोगों को कनकनी महसूस हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि पछुआ हवा अभी राज्य भर में चल रही है. ऐसे में दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड महसूस होगी.कनकनी से लोग परेशान होंगे और अभी अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की समानता होने की गुंजाइश बनेगी और दिन में भी आसमान साफ रहने पर भी लोगों को ठंड महसूस होगी.

ठंड के दिनों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के एक आम समस्या है लेकिन कई बार यही लक्षण आपको निमोनिया का संकेत दे रहे होते हैं, जिसे लोग समझने में असफल हो जाते हैं. जरूरी है कि आप  Pneumonia से ही जुड़े कुछ लक्षण और बचाव के तरीके जानें, ताकि आप इस खतरनाक वायरल इंफेक्शन से बच सकें. वरना लापरवाही करने पर जान पर भी खतरा बन आता है. खांसी के कई सारे लक्षण हो सकते हैं, जैसे स्मोकिंग, इंफेक्शन या केमिकल कॉनटेक्ट । इस तरह की खांसी कुछ दिन बाद खुद ही ठीक हो जाती है लेकिन अगर आपकी खांसी ठीक होने की जगह बदतर हो जाए तो ये निमोनिया के लक्षण हैं. कई बारी लोगों को सर्दी या फ्लू होने के बाद बीमार महसूस होता है, तो बिना देर किए इसकी मेडकिल टेस्ट करवा लें. खासकर के अगर बलगाम गाढ़ा, हरा या पीला रंग का है तो सर्तक हो जाने की जरूरत है.