LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बक्सर में होगी कोका कोला की बॉटलिंग, 1235 करोड़ के प्लांट का किया गया भूमि पूजन, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा रोजगार

बक्सर में होगी कोका कोला की बॉटलिंग, 1235 करोड़ के प्लांट का

BUXER : बिहार में धीरे धीरे उद्योगों का आगमन बढ़ने लगा है। एक महीने पहले नवादा में अंबूजा सीमेंट के प्लांट का भूमिपूजन किया गया था। वहीं अब बक्सर में कोका कोला बॉटलिंग प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को बक्सर के प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बियाडा) की भूमि पर कोका कोला बॉटलिंग प्लांट निर्माण के लिए एसएलएमजी कंपनी के द्वारा बुधवार को भूमि पूजन की गई। प्लांट पर 1235 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

लदानी ग्रुप के लदानी फैमिली सहित कंपनी के सीईओ कोस्टिन मन्द्रिया ने यजमान बनकर कंपनी के लिए प्रस्तावित भूमि 65 एकड़ जमीन का भूमि पूजन किया। बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बीते 10 अगस्त को बिहार में बढ़ते औद्योगिक वातावरण को देखते हुए एसएलएमजी वेवरेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को कोका कोला की बॉटलिंग प्लांट स्थापना की मंजूरी दी थी। 

प्लांट निर्माण प्लानिंग को लेकर मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल इकोनॉमिक जोन की स्वीकृति के बाद कोका कोला बॉटलिंग प्लांट के लिए एसएलएमजी कम्पनी 1235 करोड़ रुपए निवेश करेगी। 

बिहार के दो एसईजेड में बक्सर शामिल

बता दें कि हाल में ही केंद्र सरकार ने बिहार में दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन स्थापित करने की सहमति जताई थी। जिसमें बक्सर जिले के नावानगर स्थित बियाडा भी शामिल था।  केंद्र सरकार के वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय ने नावानगर के बियाडा भूखंड का निरीक्षण कर इसे एसईजेड के लिए उपायुक्त माना था। 

NSIT
Nsmch

इस क्षेत्र के लोगों ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा तथा केंद्रीय मंत्री वाणिज्य तथा उद्योग विभाग पीयूष गोयल का आभार जताया है। क्षेत्र के बियाडा की भूमि लगभग 456 एकड़ में फैली है। जहां कई उद्योगों सहित कंपनियां शुरू होने के साथ निर्माणाधीन है