LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

9 मई को समस्तीपुर के शिवाजीनगर में रोड-शो करेंगे सीएम नीतीश, एनडीए प्रत्याशी शांभवी के लिए मांगेंगे वोट

9 मई को समस्तीपुर के शिवाजीनगर में रोड-शो करेंगे सीएम नीतीश,

SAMASTIPUR: समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए समर्थीत लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार शांभवी ने हर घर शांभवी अभियान के तहत अब तक समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के हजारों परिवारजनों से मिलकर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की और जीत का आशीर्वाद लिए। एनडीए प्रत्याशी शांभवी ने मंगलवार को जनसंपर्क के क्रम में बिशुनपुर नगर पंचायत‚ दुधपुरा‚ वाजेपुर‚ कर्पूरी ग्राम‚ नीरपुर आदि जगहों पर जनता जनार्दन से मिलकर आशीर्वाद लिए और आगामी 13 मई को राष्ट्रहित में विकसित समस्तीपुर के लिए हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शांभवी ने कहा कि इतने कम समय में जिस तरह समस्तीपुर के लोगों का एक बेटी के लिए इतना प्यार और आशीर्वाद देखकर मन प्रफुल्लित हैं। अब तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक दलित बेटी को आशीर्वाद प्राप्त हो गया हैं। यह चुनाव देश में एक मजबूत और पांच वर्षों के लिए स्थायी व निर्णायक सरकार बनाने के लिए हो रहा हैं। 

Diarch GO

आगे उन्होंने कहा कि युवा महिला और सभी समुदाय व वर्ग के लोगों का हमें भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा हैं। दिन प्रतिदिन लगातार आम जनता का विश्वास जिस प्रकार से बढ़ा हैं वह निश्चित तौर पर मिथिला की पावन धरा का एक बेटी लिए अभूतपूर्व प्यार को दर्शाता हैं। यह समस्तीपुर के लिए हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। 

एनडीए प्रत्याशी शांभवी के पक्ष में समस्तीपुर लोकसभा के शिवाजीनगर प्रखण्ड में आगामी 9 मई को दोपहर 3 बजे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी रोड-शो करके जनता से एनडीए प्रत्याशी को जीताने की अपील करेंगे। इस मौके पर एमएलसी तरूण चौधरी‚ दुधपुरा के मुखिया मनीष कुमार‚ अशोक राम‚ वीर प्रताप‚ चुन्नु महतो‚ साहिल दुबे समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्तागण मौजूद थे।

NSIT
Nsmch