LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर में सीएम नीतीश ने एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के लिए किया चुनाव प्रचार, जदयू नेता छोटू सिंह ने लोगों से की वोट देने की अपील

समस्तीपुर में सीएम नीतीश ने एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर पहुंचे। जहाँ कल्याणपुर कालाजार हास्पिटल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से शाम्भवी चौधरी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। 

वहीँ इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के साथ समाजसेवी विनोद कुमार, जदयू नेता शिव शंकर निषाद, पंकज पटेल, राणा सिंह चौहान, राजीव सिंह, सुनील सिंह और पलटन सिंह आदि मौजूद थे। जिन्होंने लोजपा(रा) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी को माला पहनाकर बधाई दी। वहीँ सभी ने एक सुर में कहा की हेलिकॉप्टर छाप पर बटन दबायेंगे और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनायेंगे।  

NSIT
Nsmch

वहीँ इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सालों में राज्यवासियों की जिस तरह सेवा की है। वह अन्य राज्यों में भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। हर घर बिजली के साथ पक्की नाली गली की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अब लगभग राज्य के हर गांव में स्कूल भवन का निर्माण कराया जा चूका है। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। वहीँ नौकरियों में युवतियों को पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य में कई बड़े शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया गया है। राज्य में जल जीवन हरियाली और सात निश्चय योजना से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। 

उन्होंने समस्तीपुर के लोगों से शाम्भवी चौधरी को वोट देकर सीएम नीतीश के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही कहा की केंद्र में मोदी की सरकार बनने से देश के विकास को नयी दिशा मिलेगी। पिछले दस सालों में पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान पर ला दिया है। अबकी बार सरकार बनने के साथ यह तीसरी अर्थव्यवस्था हो जायेगा। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए कहा की इस चुनाव में किसी भी विपक्षी पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। पुरे देश की तरह बिहार में नरेन्द्र मोदी की आंधी चल रही है। इस बार बिहार की 40 सीटों में सभी पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। इस चुनाव के बाद 400 सीट जीतकर नरेन्द्र मोदी देश में सरकार बनायेंगे।