LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर में सीएम नीतीश ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, लोगों से की एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

समस्तीपुर में सीएम नीतीश ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, लो

PATNA/SAMASTIPUR : कल्याणपुर प्रखण्ड के कालाजार मैदान में एनडीए की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार‚ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी‚ अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए और समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी के पक्ष में जनसभा कर वोट देने की अपील की। सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, जबकि मंच का संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने किया। 

मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री का तालियों के साथ उपस्थित जनसैलाब ने स्वागत और अभिनंदन किया। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने मंच पर बैठे एनडीए के सभी नेताओं को पाग और गमछा देकर स्वागत व सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व एनडीए प्रत्याशी के अग्रिम विजय हेतु फूल और मखानो से बने माला को एनडीए नेताओं ने मुख्यमंत्री को पहनाया और समस्तीपुर की बेटी शाम्भवी को जीताने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की 2005 के बाद से बिहार के लोगों ने हमे मौका दिया तो हम लगातार विकास के काम कर रहे हैं। समस्तीपुर से तो पुराना संबंध हैं। हाल ही हमने श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। जिससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रहा हैं। कल्याणपुर से ताजपुर तक पुल का निर्माण कराया जा रहा है ताकि यहां से लोगों को पटना और दक्षिण बिहार जाना आसान हो जाएगा। 2005 से पहले लोग घर से बाहर भी नही निकलते थे लेकिन आज क्या माहौल है आप सब देख रहे है। हमसे पहले जिन लोगो को जनता ने सेवा करने का मौका दिया वो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते है और उसी को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। हमारे लिए पूरा बिहार ही परिवार हैं। 

आगे उन्होने कहा कि उनलोगों के राज में हिन्दू-मुस्लिम का सिर्फ झगड़ा होता था। हमने अल्पसंख्यकों के लिए बहुत काम किया। चाहे मदरसा शिक्षकों को नियमित करना हो‚ वेतन बढ़ाना हो या कब्रीस्तान की घेराबंदी करना हो। राज्य के लोगों के हित में हम लगातार काम कर रहे हैं। अगले कुछ महिनों में लंबित तीन लाख सरकारी नौकरी देने की प्रकिया को भी पूरा कर लिया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ कर रहे हैं चुनाव के बाद हमलोग उनसे मुक्ति ले लेंगे। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को जीताने की अपील करते हुए समर्थन में जनता से सहमति के नारे भी लगवाए और कहा कि समस्तीपुर से शाम्भवी को चुनाव जिताइए ताकि विकास के अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। 

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल जिस तरह से दरभंगा की रैली में एक बड़े मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दलित महिला को अपना बेटी कहा। वो पूरे समस्तीपुर की जनता के लिए गर्वान्वित करने वाला हैं। समस्तीपुर के विकास के लिए मैं दिन-रात मेहनता करूंगी। मुख्यमंत्री का आशीर्वाद भी आज हमे मिल गया हैं डबल इंजन सरकार में विकास की गंगा बहेगी। एनडीए सरकार ने जिस तरह से महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है वो हमारे मुख्यमंत्री के दूरदृष्टि सोच को दर्शाता हैं। मुख्यमंत्री साईकिल योजना को विश्व स्तर पर सराहा गया। विपक्ष के लोगों से इतना ही कहूंगी कि अगर आप एक बेटी के आगे बढ़ने से रोकना चाहते है तो आप कायर हैं। सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार कई वर्षों से मेरे पिता श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं जिसके बाद वर्तमान की केंद्र की एनडीए सरकार ने 23 जनवरी को 2024 को उसे पूरा किया। इसके लिए हम सभी 14 करोड़ बिहार वासियों के तरफ से प्रधानमंत्री को बधाई देता हूँ। 

NSIT
Nsmch

बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिलावासी और पड़ोसी होने के नाते बेटी शाम्भवी को चुनाव जीताने के लिए अर्जी लगाने आया हूँ। जिस बेटी को जनसेवा करने का सेवाभाव उसके दादा जी और पिता जी से मिला हो। उस बेटी को समस्तीपुर की जनता अवश्य मौका देगी। समस्तीपुर के लोगों का अनुभव हैं कि बेटा से ज्यादा बेटी अच्छे से जनता की सेवा करती हैं। जनसभा को पूर्व सांसद अश्वमेध देवी‚ पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा‚ एमएलसी तरूण चौधरी‚ पूर्व विधायक दिलीप चौधरी‚ मंजू देवी‚ विश्वनाथ पासवान‚ मनीष कुमार‚ मंत्री महेश्वर हजारी के भाई राजेश्वर हजारी‚ छोटू सिंह‚ अशोक कुमार पप्पू‚ विजय शर्मा जदयू नेता अनिल सिंह‚ केशरी मेहता‚ भरत भूषण आदि लोगों ने संबोधित किया।