LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में गरजेंगे बादल, बारिश बन सकती है आफत...तेज आंधी और भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी, 6 जिलों में फ्लैश फ्लड की वार्निंग

बिहार में गरजेंगे बादल, बारिश बन सकती है आफत...तेज आंधी और भ

पटना- बिहार में झमाझम हुई बारिश से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन यह बारिश कई जगह आफत बनकर भी आयी. बिहार तपिश का शिकार था.  लोग अब बेसब्री से बारिश का इंतजार करने लगे हैं. लेकिन, बिहार में एक बार फिर से मानसून की शुक्रवार से दोबारा सक्रिय हो गया और बारिश से लोगों को राहत मिली. पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. तेज हवा से तापमान का पारा नीचे लुढ़क गया.  मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट  जारी किया है. 

अगले 36 घंटों के लिए औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा, रोहतास में भारी बरसात की आशंका जताई गई है। वहीं अरवल, बेगूसराय, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, कैमूर, नालंदा और शेखपुरा में तेज और बहुत भारी बारिश के आसार हैं.  

 मौसम विभाग के अनुसार  आज यानी 03 अगस्त को पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसमें बांका, मुंगेर और बेगूसराय जिलों में तो अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 08 अगस्त तक इन सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है

शुक्रवार की शाम में पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. इसी बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने 6 जिलों में फ्लैश फ्लड की वार्निंग जारी की है. 

NSIT
Nsmch