LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

बिहार में जमकर पानी बरसाएंगे बादल, मौसम विभाग ने इन सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

बिहार में जमकर पानी बरसाएंगे बादल, मौसम विभाग ने इन सात जिलो

पटना: बिहार के अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बिहार के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 2 जुलाई को सूबे के पटना सीवान समेत  सात जिलों में  भारी बारिश हो सकती है. बिहार और उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है.  

72 घंटे मॉनसून अच्छा खासा सक्रिय रहेगा. मॉनसून को दो ट्रफ लाइन ताकत दे रही हैं. यह ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार से गुजर रही हैं. इनमें से एक ट्रफ लाइन तो अरब सागर के तटवर्ती क्षेत्र से लेकर बिहार तक जमी हुई है. इस तरह बंगाल की खाड़ी और अरब सागरी मौसमी दशा से बिहार प्रभावी रहेगा.

सोमवार को दिन में पटना का तापमान लोगों के पसीने छुड़ाने लगा. तेज धूप के कारण लोगों को दिन में खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी. लेकिन शाम होते होते लोगों को उमस भरी गर्मी  से राहत मिली है. बिहार के कई जिलों में बारिश होने से तापमान का पारा तो लुढ़क गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है. 

2 जुलाई कोसी-सीमांचल एवं दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है.