LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

राजभवन-शिक्षा विभाग के बीच घमासान, केके पाठक के शिक्षा विभाग की छठी मीटिंग से भी दूर रहे वीसी, राजभवन ने आज बुलाई बैठक, अब राज्यपाल खुद निकालेंगे विवाद का हल

राजभवन-शिक्षा विभाग के बीच घमासान, केके पाठक के शिक्षा विभाग

पटना: छठी बार शिक्षा विभाग की बैठक में भाग लेने कुलपति नहीं पहुंचे. शिक्षा विभाग ने  राज्य के कुलपतियों की बैठक आठ अप्रैल को बुलायी थी.इस बैठक में सात विश्वविद्यालय के कुलपतियों को बुलाया गया था.  इससे पहले राजभवन में 20 मार्च को कुलपतियों की हुई बैठक में जिन समस्याओं की ओर विश्वविद्यालयों ने ध्यान आकृष्ट कराया था, उसी संदर्भ में शिक्षा विभाग ने यह बैठक बुलायी थी.

राज्यपाल ने आज बुलाई राज्य के सभी वीसी की बैठक 

अब राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार यानी आज  राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के वीसी की बैठक बुला ली है. इसमें राज्यपाल शिक्षा विभाग के द्वारा भेजे गए पत्र से विश्वविद्यालयों में आ रही बाधा पर चर्चा करेंगे.अब राज्यपाल खुद मंगलवार यानी आज को कुलपतियों संग बैठक करके इस विवाद का हल निकालने का प्रयास करेंगे.

छठी बैठक में भी शामिल नहीं हुए वीसी

शिक्षा विभाग ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक आठ अप्रैल को बुलायी .बता दें राजभवन में हुई बैठक में मुख्य रूप से कुलपतियों ने विभाग की ओर से विश्वविद्यालयों के बैंक खातों के संचालन पर लगायी गई रोक से हो रही समस्याओं को विस्तार से रखा था.

शिक्षा विभाग की उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमार के कक्ष में होनी थी बैठक

शिक्षा विभाग के उप निदेशक दीपक कुमार सिंह ने सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को उक्त बैठक से संबंधित पत्र शुक्रवार को भेजा. यह बैठक शिक्षा विभाग की उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमार के कक्ष में होनी थी. कुलपतियों को लिखे पत्र में विभाग ने कहा है कि आपलोगों के पत्र माध्यम से राज्यपाल के प्रधान सचिव का ध्यान कई बिंदुओं पर आकृष्ट कराया गया है. उन बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने के लिए आठ अप्रैल को बैठक आयोजित की गयी है.

NSIT
Nsmch

28 मार्च को भी बैठक से दूर रहे वीसी

विभाग ने जिन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को बुलाया उनमें पाटलिपुत्र, मुंगेर, तिलकामांझी, मगध, नालंदा खुला, पूर्णिया और अरबी-फारसी विवि शामिल थे.  इसके पहले 28 मार्च को विभाग ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों समेत अन्य पदाधिकारियों की बैठक पटना के एक होटल में बुलायी थी. इसमें एक भी कुलपति नहीं आये थे.

राजभवन ने लगाई थी रोक

शिक्षा विभाग की तरफ से बुलायी गयी कुलपतियों की बैठक एकबार फिर नहीं हो सकी. उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक प्रो. रेखा कुमारी के कक्ष  में ये बैठक होनी थी लेकिन इससे पहले राजभवन ने एक और चिट्ठी जारी कर कुलपतियों से बैठक में शामिल नहीं होने का निर्देश जारी कर दिया.

उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक ने जताया अफसोस

उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक प्रो. रेखा कुमारी ने पूरी घटनाक्रम पर अफसोस जताया है. विभाग की पिछली लगातार पांच बैठकों में कुलपति शामिल नहीं हुए.  ऐसे में सबकी नजरें आठ अप्रैल पर थी कि इस बार कुलपति शिक्षा विभाग की बैठक में आते हैं या नहीं. इस बार भी राज्यपाल की अनुमति नहीं मिलने से सातों विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल नहीं हुए. सभी की निगाहें 8 अप्रैल को होने वाली बैठक पर टिकी थी कि इस बार कुलपति शिक्षा विभाग की बैठक में आते हैं या नहीं लेकिन एकबार फिर ये बैठक नहीं हो सकी. 

बहरहाल रराजभवन और शिक्षा विभाग में तल्खी कम होती नजर नहीं आ रही है. अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने विश्वविद्यालय के मामले में दखल देने पर राजभवन ने कड़ा रुख अपनाया. इसके बाद से कुलपतियों के साथ होने वाली शिक्षा विभाग की बैठक कोई बी वीसी शामिल नहीं हुआ है.