LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

बिहार में रामराज्य के दावे हुए बेमानी, मधुबनी में चार इंच जमीन के लिए पांच लोगों को मारी गोली, मां-बेटे की हुई मौत

बिहार में रामराज्य के दावे हुए बेमानी, मधुबनी में चार इंच जम

MADHUBANI : बड़ी खबर मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां पानी बहाने और चार इंच जमीन विवाद में पांच लोगों पर उनके अपनों ने ही गोलियों की बारिश कर दी। जिसमें मां -बेटे की मौके पर ही मौत  हो गई। मरने वालों की पहचान अशोक झा (52) और उनकी मां विमला देवी (77) के रूप में हो हुई है। वहीं तीन लोगों को हालत नाजुक बताई जा रही है। इस गोलीबारी को अंजाम देनेवाले युवक की पहचान संजय झा के रूप में की गई है। जो कि मृत युवक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। 

बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ गोली फायरिंग कर दी गई। जिसमें पांच लोगों को गोली लगी। घटनास्थल पर ही माँ-बेटे की मौत हो गयी । जबकि स्थानीय लोगों की मदद से तीन अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को फुलपरास के रेफरल अस्पताल लाया गया।  घायल लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएचदरभंग  रेफर कर दिया गया है। 


चल रही थी जमीन की मापी

मृतक के परिजन चिंकू सिंह ने कहा कि जमीन का मापी चल रहा थी। जिसमें कुछ गुंडे बाहर से आए हुए थे। जिन्होंने गोलीबारी की, जिसमे माँ विमला देवी 65 वर्ष और 52 वर्षीय पुत्र अशोक झा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि घायल राकेश कुमार, शंभू झा और बम बम झा तीनों की हालत गंभीर देख कर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनकी चिकित्सा जारी है।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। 

NSIT
Nsmch

फुलपरास डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया आपसी विवाद में गोलीबारी हुई जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई> दोनों मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। पुलिस की टीम गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नही हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। जिसको लेकर गांव में कई थानों की पुलिस पहुंच कर कैंप कर रही है।