LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

CISF जवान ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी, बेटे ने बतायी मौत की वजह

CISF जवान ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी,

BOKARO : झारखंड में स्टील सिटी के नाम से प्रसिद्ध बोकारो ने दंपती की मौत की खबर सामने आई है. बताया गया कि यहां CISF के जवान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान संजीत उर्फ संजीत के रूप में हुई है। वहीं उसकी पत्नी का नाम विनिता देवी  बताया गया है। मृतक जवान बंगाल के हल्दिया में पोस्टेड था।

घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 की है। जहां आरोपी जवान अपनी पत्नी व बेटे के साथ सेक्टर 8c के आवास संख्या 2368 में रह रहा था।  मृतक दंपती के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान जवान ने अपनी पत्नी विनीता देवी को थप्पड़ मारा। हालांकि, बेटे के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था।

मृतक के बेटे ने बताया कि वह कमरे में सो रहा था, इसी दौरान जवान ने उसके कमरे के दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद पापा ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी, वो मदद के लिए मुझे बुला रही थी। जवान ने हत्या कर शव को बाथरूम में छिपा दिया था।

इसके बाद उसे खोजने का नाटक करने लगा। वहीं पत्नी की हत्या के कुछ घंटे के बाद संजीत ने सेक्टर 11 डी में जाकर आत्महत्या कर ली। जवान के आवास से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।

NSIT
Nsmch

2008 में हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि संजीत उर्फ संदीप पुरुलिया जिले के पश्चिम बंगाल के उरमा गांव का निवासी है।   2008 में विनीता देवी के साथ  संजीत शादी हुई थी। इसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन पत्नी व पति के बीच हुई विवाद के कारण पति ने उसकी हत्या कर दी।