बालू माफियाओं से रिश्ता रखना सर्किल इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, डीआईजी ने किया निलंबित, वायरल वीडियो के बाद की कार्रवाई

बालू माफियाओं से रिश्ता रखना सर्किल इंस्पेक्टर को पड़ा भारी,

DEHRI ON SONE : खबर रोहतास जिले से है। जहां अमझोर के सर्किल इंस्पेक्टर उदय बहादुर को रोहतास के शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा बालू माफिया से साठगांठ के आरोप में निलंबित कर दिया है। 

बता दे की एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था जिसमें समझोर के सर्किल इंस्पेक्टर उदय बहादुर किसी बालू कारोबारी से पैसे की लेनदेन से संबंधित बातचीत कर रहे थे। शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने इस ऑडियो क्लिप की जांच करवाई। 

Diarch GO

जांच के बाद जब मामला सही साबित हुआ तो उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर उदय बहादुर को बालू तस्करों से मिली भगत के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है।

एक दिन पहले दारोगा को नौकरी से निकाला

बता दें कि एक दिन पहले ही डीआईजी ने काले हिरण शिकारकांड में लिप्त पाए जाने के बाद चेनारी थाने से निलंबित चल रहे दारोगा को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट  - रंजन कुमार