LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

झंझारपुर लोकसभा में एनडीए प्रत्याशी के लिए चिराग पासवान ने मांगे वोट, कहा - पीएम मोदी को मजबूत करने के लिए इनका जीतना जरूरी

झंझारपुर लोकसभा में एनडीए प्रत्याशी के लिए चिराग पासवान ने म

MADHUBANI : झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित करने चिराग पासवान अंधराठाढ़ी प्रखंड  स्थित  प्लस टू एमआरजी स्कूल के प्रांगण में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 वर्षों के दौरान देश का बहुआयामी विकास  हुआ है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत  प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पाने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री  बनाना जरूरी और देश हित मे है।। उनका कहना था कि नरेंद्र भाई मोदी जी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि बिगत 10 वर्षों में तकरिबन  32 करोड़ लोग गरीबी रेखा बाहर हुए है। देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होने से राज्य की अर्थिक व्यवस्था  मजबूत होगी। राज्य की खुशहाली से हर व्यक्ति व परिवार का मजबूत आर्थिक, स्वावलम्बन ठोस होगा।  लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की   शौचालय निर्माण, उजाला, आयुष्मान ,मुफ्त राशन आदि योजनाओं के लाभ से  महिला पुरुष की गरिमा और सहूलियत बढ़ी है। इसकी गति तेज करने के लिए भी  श्री मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाना जरूरी है।          

जद यू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि मोदी और नीतीश के नेतृत्व में  क्रमशः देश और बिहार तेजी से  बिकास कर रहा है। इन दोनो नेताओं के  हाथों को मजबूत  करने के लिए एनडीए प्रत्याशियों जिताना आवश्यक है। जीत कर रामप्रीत मंडल  क्षेत्र भ्रमण करके  लोगों और क्षेत्र की समस्या से अवगत होंगे और निदान कारवां का प्रयास करेंगे। 

सभा को संबोधित करते हुए  जड़ यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि निःसंदेह  इस बार बिहार में एनडीए के सभी प्रयाशी जीत कर लोकसभा  में जाएंगे।    प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करने के लिए उन्होंने एनडीए प्रत्याशी रामपुर मंडल को जिताने की अपील की।

NSIT
Nsmch

REPORT - RAJ KUMAR JHA