LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में चिराग पासवान ने जनसभा को किया संबोधित, जदयू प्रत्याशी चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को भारी मतों से की जिताने की अपील

अरवल में चिराग पासवान ने जनसभा को किया संबोधित, जदयू प्रत्या

ARWAL : जिले के कलेर प्रखंड क्षेत्र के मेहन्दिया स्थित मधुश्रवां मेला मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पहुंचे। जहां जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से एनडीए के समर्थित जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में लोगों से वोट देने का अपील की। 

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि ये लोग कहते हैं कि मोदी सरकार बनी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। संविधान बदल दिया जाएगा, लोकतंत्र खतरे में आ जायेगा। यहीं कांग्रेस है 75 के दशक में आपातकाल की घोषणा करके लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है न संविधान खतरे में है और ना आरक्षण खत्म होगा यह मेरा वादा है। 

कहा की आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है तो यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देन है। देश की जब अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तो हर राज्य का राजस्व बढ़ता है। देश के साथ राज्य का विकास होता है। आज इसका परिणाम है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले है। इसलिए देश को विकसित बनाना है तो देश के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना होगा। जब देश का विकास होगा तो राज्य भी विकसित होंगे। 

वही संजय जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आज 81 करोड़ लोगो को मुफ्त में अनाज देने का काम कर रहे है। जिससे कोरोना काल मे गरीबों का वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार में देश सुरक्षित हाथों में है तथा देश का मान सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया की कोई शक्ति भारत को आंख नहीं दिखा सकता है। मंच संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, लोजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ,लोजपा के वरिष्ठ नेता सुनील यादव , जहानाबाद सह संयोजक संजय कुमार, कुंदन पाठक ,विमला देवी के अलावे अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट