LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन, 24 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन, 24 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत

पटना में गुरुवार को लगातार कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही.सर्द हवाओं ने गुरुवार को पूरे राज्य को लोगों कांपने पर मजबूर कर दिया.लोगों को गलन से खासी परेशानी हुई. तो पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए.पटना समेत पूरे बिहार में कनकनी से अभी राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे को लेकर अलर्ट किया है.

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार बिहार में अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है.तो  भोजपुर,रोहतास,भभुआ और औरंगाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.किशनगंज में भी कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही. फिरबिसगंज दूसरे दिन भी सबसे सर्द दर्ज किया गया.

बात करें दक्षिण-मध्य बिहार में दोपहर बाद ठंडी हवा और तेज हो गयी.मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में घना कोहरा छाया रहेगा.विभाग ने सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर के लिए शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.  वहीं नवादा, जमुई, शेखपुरा में में बारिश हुई. पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अझिक रहेगा. 19 जनवरी से 20 जनवरी को कोल्ड डे तो 21 और 22 जनवरी को प्रचंड कोल्ड डे का संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है.   

वहीं कुहासे के कारण लोग परेशान हैं.यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.विजिबिलिटी सही नहीं होने के कारण फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक लेट चल रही है.गुरुवार को पटना आने जाने वाली ट्रेने 5 से 6 घंटे देर से चल रही थी. तो फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया. वहीं चिकत्सकों ने बीपी , शुगर के मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. खास कर बच्चों और बुजुर्गों को नसीहत दी है कि वे ठंड से बच कर रहे.

NSIT
Nsmch