LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में मुखिया के भतीजे की हत्या, सुबह शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, विधायक के पहुंचने के बाद शांत हुआ लोगों का गुस्सा

जहानाबाद में मुखिया के भतीजे की हत्या, सुबह शव मिलने के बाद

JAHANABAD : एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर जहानाबाद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ यहां बीती रात मुखिया के भतीजे की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। आज सुबह उसका शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। खुद घटना की सूचना के बाद विधायक सुदय यादव भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों का गुस्सा कम हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हत्या की यह घटना जिले के परसविगहा थाना क्षेत्र की है। यहां  सोहरैया पंचायत के मुखिया उमेश यादव के भतीजे संजय यादव की सोमवार की रात अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया गया कि मुखिया के सारे कार्य की देखरेख संजय ही करता था। घटना की रात गांव के समीप ही बधार में जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी कटाई व ढुलाई का कार्य करा रहे थे। 

मुखिया ने बताया कि बधार से मिट्टी कटाई व ढुलाई का कार्य चल रहा था। संजय के साथ उसके भाई अजय यादव भी वहां मौजूद थे। रात्रि 12 बजे जेसीबी मलिक ने काम बंद कर दिया, जिसके बाद सभी मजदूर लोग लौट गए। संजय ने पीछे से आने की बात कही थी।

सुबह मिली संजय की हत्या की खबर

मंगलवार की सुबह जेसीबी मालिक अरवल के किंजर थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी कांत यादव ने घर आकर सूचना दी कि संजय की मौत हो गई है। आनन-फानन घटनास्थल लोग पहुंचे। पुल के पास गमछा पर संजय का शव पड़ा था। जेसीबी व ट्रैक्टर चालक मौके से फरार थे। स्वजन ने बताया कि संजय को दो पुत्र व दो पुत्री है। पत्नी प्रतिमा समेत बच्चों का रो-रोककर हाल बेहाल है। 

NSIT
Nsmch

हत्या पर लोग हुए उग्र

घटना की सूचना पर कई लोग पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ पहुंचे, उग्र लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। वे लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

विधायक के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर विधायक सुदय यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष इश्तियाक आजम, झुनाठी पंचायत के मुखिया पति सुरेश यादव, कसवां पंचायत के मुखिया पति पंकज शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अफाक आलम आए। लोगों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण पता चलेगा, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। वहीं संजय के भाई अजय कुमार के द्वारा साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है।

REPORT - RITESH KUMAR