LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में 24 मई को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तैयारियों का डीएम वर्षा सिंह सहित अधिकारियों ने लिया जायजा

अरवल में 24 मई को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

ARWAL : लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 मई की चुनावी सभा को संबोधित करने अरवल जिला अंतर्गत कुर्था आएंगे। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए हाई स्कूल कुर्था के खेल मैदान में शाम 4 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर हाई स्कूल कुर्था के खेल मैदान में तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुट गई है। 

बुधवार को शाम में अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार,डीएसपी कृति कमल ने हाई स्कूल के खेल मैदान पहुंच तैयारी का जायजा लिया है। इस दौरान डीएसपी ने सभा स्थल, सभा मंच और हैलीपेड के स्थान का निरीक्षण किया। वहीं रात्रि में अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह सहित जिले के आलाधिकारियों ने अरवल जिले के कुर्था हाई स्कूल खेल मैदान पर 24 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसभा चुनावी सभा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल, हेलीकॉप्टर हेलीपैड, पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी मुख्य स्थलों का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया। 

जिसमें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां सुरक्षा के मानकों के अनुरूप पुरी की जाए तथा किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सभा स्थल सहित सभी स्थानों पर सुरक्षा के समस्त मानकों का पूर्ण सजगता और सतर्कता से अनुपालन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

इस मौके पर ओएसडी राघवेंद्र प्रताप सिंह,डीएसपी कृति कमल,इंस्पेक्टर अजय कुमार,बीडीओ डॉ जियाउल हक,अंचलाधिकारी ऋतिका कृष्णा,थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट