LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल के कुर्था में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

अरवल के कुर्था में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

अरवल- लोकसभा चुनावी सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अरवल जिले के हाई स्कूल खेल मैदान कुर्था में पहुंचेंगे. जहाँ जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए साढ़े चार बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ एनडीए गठबंधन के कई नेता भी शामिल होंगे. इसको लेकर हाई स्कूल खेल मैदान में तैयारी पूरी हो चुकी है. 

पुलिस प्रशासन भी उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में रात दिन जुटे हुए हैं. कुर्था विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली.

 इस संबंध में पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 24 मई के आगमन और उनके चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए एनडीए के तरफ से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है.  कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन,जदयू प्रदेश सचिव सत्येन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र पटेल,जिला प्रवक्ता टूटू शर्मा,हम जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया रविशंकर कुमार सहित कई एनडीए कार्यकर्ता लगे हुए हैं तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुर्था हाई स्कूल मैदान पर चुनावी सभा मे आगमन के पूर्व कुर्था पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.

 डीएम वर्षा सिंह,एसडीएम ओमप्रकाश, एसपी राजेन्द्र कुमार भील,एसडीपीओ कृति कमल,स्पेशल ब्रांच डीएसपी कमलेश कुमार सिंह,इंस्पेक्टर संतोष कुमार एवं आईबी अधिकारी समेत अन्य आला अधिकारी पल-पल की गतिविधि का जायजा लेते रहे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए सीएम के आगमन के पूर्व ही सीएम सिक्यूरिटी में शामिल जवानों ने कार्यक्रम स्थल का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर अजय कुमार,थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,बीडीओ डॉ जियाउल हक,अंचलाधिकारी ऋतिका कृष्णा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कुंदन कुमार