LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार के मौसम में बदलाव जारी, कड़कड़ाती ठंड से दिन में मिल सकती है कुछ राहत, 18 जनवरी को इस जिले में होगी बारिश

बिहार के मौसम में बदलाव जारी, कड़कड़ाती ठंड से दिन में मिल स

पटना: में सोमवार को लगातार चौथे दिन कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही.सर्द हवाओं ने सोमवार को पूरे राज्य को लोगों कांपने पर मजबूर कर दिया.लोगों को गलन से खासी परेशानी हुई. तो पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए.पटना का अधिकतम तापमान पहाड़ी इलाकों  से भी कम दर्ज किया गया. पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 13.8 डिग्री रहा, जो 2018 के बाद सबसे कम अधिकतम तापमान रहा. न्यूनतम तापमान भी इस मौसम का सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दे कि इस मौसम में अब तक चौथी बार कोल्ड-डे दर्ज किया जा चुका है.वहीं मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. सोमवार को बांका सबसे ठंड़ा जिला रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री से. दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार बिहार में अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है.विभाग के अनुसार हालाकि दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की जा सकती है. भोजपुर,रोहतास,भभुआ,औरंगाबाद,किशनगंज में भी कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही.यहां भी दिन के तापमान में बढोत्तरी दर्ज की जाएगी. बात करें दक्षिण-मध्य बिहार में दोपहर बाद ठंडी हवा और तेज हो गयी. वहीं 18 जनवरी को राज्य के कुछ जिलों में बारिश के ासार हैं. विभाग के अनुसार जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर,बेतिया, मोतिहारी, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी,सीतामढ़ी में हल्की बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में घना कोहरा छाया रहा.सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर का पारा भी लुढ़का लेकिन मंगलवार को इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.ठंड से लोग खासे परेशान है.यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.विजिबिलिटी सही नहीं होने के कारण फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक लेट चल रही है.वहीं चिकत्सकों ने बीपी , शुगर के मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. खास कर बच्चों और बुजुर्गों को नसीहत दी है कि वे ठंड से बच कर रहे.