LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में कुर्था प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख की डगमगाई कुर्सी, सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिया आवेदन

अरवल में कुर्था प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख की डगमगाई कुर्

ARWAL : अरवल जिले के कुर्था प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान एवं उपप्रमुख अखिलेश यादव पर पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तथा मत विभाजन को लेकर समय निर्धारित करने के लिए बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्था डॉ जियाउल हक को आवेदन दिया। वहीं आवेदन की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी कुर्था, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, जिला पदाधिकारी,अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज, मगध प्रमंडल आयुक्त गया को भी दिया गया है। 

अविश्वास प्रस्ताव के लिए पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी, पंचायत समिति सदस्य नागेन्द्र राम,गणेश यादव,तस्मिम प्रवीण,राधा देवी,सम्मा प्रवीण ने अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पर हस्ताक्षर करते हुए बताया है कि वर्तमान प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान और उपप्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा कोई भी बैठक समय पर नहीं किया गया। बल्कि बैठक के बदले सिर्फ खानापूर्ति किया गया है।

पंचम वित्त, षष्टम् वित्त एवं पंद्रहवी वित्त आयोग के राशि को पंचायत समिति सदस्यों में बराबर बांटने के बजाय अपनी मर्जी से मनमाने ढंग से बांटा गया। इनके कार्यकाल में पंचायत समिति सदस्य को काफी प्रताडित और अपमान का घुट पीकर रहने तथा प्रखंड प्रमुख मनमाने ढंग से कार्य का वितरण एवं क्रियान्वयन करने एवं पंचायत समिति सदस्यों का बात को अनसुना करने का आरोप लगाया है। इस बिंदुओं पर आरोप लगाते हुए पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने तथा मत विभाजन करने का पंचायत समिति सदस्यों ने मांग किया है। 

हालांकि बीडीओ को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन देने के बाद सभी सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान के पास जाकर आवेदन दिया। लेकिन प्रमुख ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया। उसके बाद सभी सदस्यों ने प्रखंड नाजिर को एक प्रति कार्यालय में देकर आवेदन रिसीव कराया। इस मौके पर प्रखंड परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख की प्रबल दावेदार रूबी देवी एवं उपप्रमुख देवेन्द्र कुमार के साथ 13 में से सात पंचायत सदस्य पक्ष में हैं। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि इस बार वर्तमान प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी पलट जा सकती है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट