LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने दिए 500 करोड़ रूपये, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर बोले-अयोध्या की तर्ज पर बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर

माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के उत्थान के लिए केंद्र सरक

SITAMARHI : जिला स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के उत्थान के लिए 500 करोड़ की बड़ी सौगात केंद्र सरकार ने दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित जिले के सभी प्रतिनिधियों, चाहे वे जिस दल में भी हो, सभी को धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि यह सभी लोगों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के पास भी उन्होंने यह मांग रखी थी। उन्होंने भी कहा था कि अयोध्या में बने राम मंदिर की तरह ही सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर का निर्माण होगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया और कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा 71 करोड़ की राशि से पुनौरा धाम में होने वाले कार्य का शिलान्यास किया गया था। सांसद ने कहा कि 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में अयोध्या की तर्ज पर ही मां सीता का भव्य मंदिर तैयार हो जाएगा।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट