LATEST NEWS

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई से करने का अनुरोध, वकील सुजीत कुमार सिन्हा ने दायर किया रिट

हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र

पटना हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई से करने का अनुरोध किया गया है।हाई कोर्ट के वकील सुजीत कुमार सिन्हा की ओर से अधिवक्ता विशाल सौरभ ने यह याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि पटना के शास्त्रीनगर थाना में कांड संख्या 358/24 दर्ज कर पुलिस प्रश्नपत्र लीक घटना की जांच कर रही है और अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।प्रश्नपत्र लीक होने के कारण लाखों छात्र का भविष्य चौपट हो रहा है।

इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि दोषियों को चिन्हित कर उन्हें दंडित किया जा सके।याचिका में नीट परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराने का अनुरोध भी कोर्ट से किया गया है।