LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

दबंगो का कहर, मां-बेटी पर फेंका तेजाब, पिता का तोड़ा हाथ, हालत गंभीर

दबंगो का कहर, मां-बेटी पर फेंका तेजाब, पिता का तोड़ा हाथ, हा

दरभंगा- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में दबंगों ने जहां मां-बेटी पर तेजाब फेंककर जख्मी कर दिया, वहीं पिता का हाथ तोड़ दिया। जख्मी महिला और किशोरी को इलाज के लिए मंगलवार को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग लाया गया।

एसिड अटैक में दोनों का चेहरा झुलस गया है। चिकित्सक इलाज में जुटे हैं। घायलों की पहचान परोरिया निवासी उमेश महतो की पत्नी संगीता कुमारी 35 वर्ष और उनकी बेटी अंशु कुमारी 15 वर्ष के रूप में की गई है।

 उमेश महतो को भी भर्ती कराया गया है। उनका एक हाथ टूट गया है। उन्होंने बताया कि गत 26 मई की शाम कुछ दबंगों ने उनके मकान पर हमला कर दिया था। कई परिजन बचाने पहुंचे तो उन्हें भी जख्मी कर दिया गया। दबंगों ने बांस- बल्ला और रॉड से हमला किया।

 पत्नी और बेटी बीच- बचाव करने पहुंचीं तो उनके चेहरे पर एसिड फेंक दिया गया। डीएमसीएच में तीनों का इलाज चल रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर