LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

आधी रात को सबसे सुरक्षित राजधानी एक्सप्रेस में चली गोलियां, गहरी नींद में सो रहे यात्रियों के बीच मच हड़कंप, जानें कौन था गोली चलानेवाला

आधी रात को सबसे सुरक्षित राजधानी एक्सप्रेस में चली गोलियां,

KODRAMA : भारतीय रेलवे के लिए सबकुछ सहीं नहीं चल रहा है। जहां बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की 23 बोगियां पटरी से उतर गई। वहीं अब सबसे सुरक्षित मानी जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आ गई है। जिसमें बीती रात गोलियां चलने की बात सामने आई है। हालांकि इस फायरिंग में कोई यात्री जख्मी नहीं हुए हैं। वहीं गोली चलानेवाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि गोली चलानेवाला सिख रेजिमेंट के रिटायर जवान था। वह धनबाद में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

कोडरमा में रोक गई ट्रेन

नशे में धुत आर्मी की सिख रेजिमेंट के रिटायर जवान  की पहचान  हरपिंदर सिंह  के रूप में की गई है। बताया गया कि वह धनबाद से ट्रेन की बी-8 बोगी में सवार हुआ था। ट्रेन मतारी स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली। इससे बोगी में गहरी नींद में सो रहे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बी-8 बोगी के शौचालय के पास से एक खोखा बरामद किया गया है। 

वहीं फायरिंग के बाद ट्रेन की एस्कॉट पार्टी ने उसे हिरासत में लेकर इसकी सूचना सिक्योरिटी कंट्रोल को दी। विशेष आदेश पर राजधानी एक्सप्रेस को कोडरमा स्टेशन पर रोक आरोपी जवान को उतारकर रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि गोली गलती से चली है। 2019 में रिटायर हुआ है। 

गलती से चढ़ गया दूसरी राजधानी में

आरपीएफ ने उसके पास से रिवाल्वर के अलावा नई दिल्ली का एक रिजर्वेशन टिकट बरामद किया है। उसका रिजर्वेशन हावड़ा राजधानी में था लेकिन नशे में होने के कारण वह हावड़ा राजधानी की बजाय 20 मिनट बाद धनबाद आने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गया था। सीट नहीं होने के कारण वह बी-8 बोगी के शौचालय के बगल में खड़ा था।

NSIT
Nsmch

गोली चलने के कारणों की हो रही जांच

अनुमान लगाया जा रहा है कि हरपिंदर लड़खड़ा कर गिर गया, जिसकी वजह से गोली चल गई। या फिर उसकी रिवाल्वर किसी तरह ट्रेन के फर्श पर गिरी, इससे फायरिंग हुई। पुलिस गोली चलने के असल कारणों का पता लगा रही है। हालांकि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। आरपीएफ व रेल पुलिस उसके लाइसेंस की भी जांच करेगी।

फिलहाल, पूर्व जवान को मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल लाया गया है। सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार की रात फायरिंग करने वाले जवान हरपिंदर को देर रात मेडिकल के लिए कोडरमा के अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल के बाद उसे ट्रेन से धनबाद लाया जाएगा। धनबाद के रेल थाना में ही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दायर करने की तैयारी है।