LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बसपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- बिहार सरकार के मंत्री निजी आवास में रहकर चुनाव कर रहे हैं मैनेज, अनुचित हथकंडे का कर रहे हैं इस्तेमाल

बसपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- बिहार सरकार के मंत्री

जहानाबाद- बसपा  ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है. बहुजन समाज पार्टी ने पत्र लिख कर आयोग से मंत्री अशोक चौधरी पर कार्रवाई की मांग भी की है. बसपा के के टिकट पर जहानाबाद से चुनाव मैदान में डटे पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार के निर्वाचन अभिकर्ता रमेश कुमार शर्मा ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर शिकायत की है. 

 उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी तीन दिन से काको -पाली जहानाबाद के आवास से बिहार सरकार के  पदाधिकारियों को अपने दल के उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करने की धमकी देकर हतोत्साहित कर रहे हैं. 

पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार के निर्वाचन अभिकर्ता रमेश कुमार शर्मा ने  मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त को लिखे  पत्र में कहा है कि चौधरी लगातार इस क्षेत्र में रहकर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनराशि का वितरण कर रहे हैं.ऐसी स्थिति में जहानाबाद का निर्वाचन प्रभावित होने की प्रबल संभावना है.

बसपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव प्रभावित होगा. बसपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी काको प्रखंड में डेरा डालकर पंचायत के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को धमका रहे हैं. उन्हें एनडीए के पक्ष में काम करने के लिए कह रहे हैं. 

NSIT
Nsmch

बसपा का कहना है कि चुनाव में उनके उम्मीदवार डॉ अरुण कुमार  की जीत होता देख सत्ता पक्ष के लोग बौखला गए हैं और कई तरह के अनुचित हथकंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं. बसपा ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट- रंजन कुमार सिंह